भरूच : नगरपालिका के महिला पार्षद के पति ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

भरूच : नगरपालिका के महिला पार्षद के पति ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पार्षद के आरोपी पति के खिलाफ शुरू की कार्यवाही

भरूच नगर पालिका के वोर्ड नंबर 3 की महिला सेविका हेमाली राणा के पति कर्तव्य राणा एक बार फिर विवादों में घिरे है। इसके पहले शराब के मामले में पकड़े गए कर्तव्य राणा ने आपसी दुश्मनी में 2 लोगों को चाकू मार दिया था। जिसमें एक यवुयक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ए डिवीजन पुलिस द्वारा हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, भरूच में भाजपा से चुनी गई नगरसेविका के पति ने अपने आपसी दुश्मनी में दो युवकों पर हमला कर दिया था। क्योंकि मेहुल चौहान नामक युवक की कर्तव्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। मेहुल अपने दोस्त प्रिंस महंत के साथ कर्तव्य से मिलने गया था। जिस दौरान यह घटना हुई थी। हमले में मेहुल को पैर के हिस्से में और प्रिंस को पेट के हिस्से में चोट आई थी। जिसमें प्रिंस को अधिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
घटना की जानकारी मिलते ही ए डिवीजन की पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची थी और आरोपी कर्तव्य राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है। इसके पहले भी कर्तव्य कई बार विवाद में आ चुके है। इसके पहले उन्हें प्रोहिबिशन के केस में भी हिरासत में लिया गया था।