गुजरात : सौराष्ट्र से लापता हुआ था पाँच सदस्यों का परिवार कर्नाटक से मिला, कर्ज हो जाने के चलता छोड़ा था गाँव

गुजरात : सौराष्ट्र से लापता हुआ था पाँच सदस्यों का परिवार कर्नाटक से मिला, कर्ज हो जाने के चलता छोड़ा था गाँव

कर्नाटक में किराये के मकान में रहने लगा था परिवार, होटल चलाने के लिए मित्रों के पास से लिए कर्ज की रकम चुकता ना कर पाने की स्थिति के चलते लिया फैसला

पिछले दिनों सौराष्ट्र के गोकुलनगर इलाके से गुम हुआ होटल संचालक का परिवार कर्नाटक से मिल आया है। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने परिवार को कर्नाटक के कर्णावती से ढूंढ निकला था। फिलहाल जामनगर पुलिस की सी डिवीजन की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे परिवार को जामनगर लाने की कार्यवाही शुरू की है। 
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में परिवार ने कबूल किया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें बिजनेस में 15 लाख का कर्ज हो गया था। इसके चलते वह वहाँ से गायब हो गया था। परिवार के मुखिया अरविंद निमावत, बजरंग डाइनिंग हॉल के नाम से होटल चलाते थे। कुछ ही समय पहले अरविंद भाई के सहित उनकी पत्नी लिपाबेन तथा पुत्र करण-रंजीत और बेटी किरणबेन गायब हो गए थे। जिसके चलते राजकोट में रहने वाले उनके साले ने जामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखवाई थी।
जामनगर सिटी सी डिवीजन में पूरे परिवार के लापता होने की शिकायत लिखवाई गई थी। जिला पुलिस प्रमुख के मार्गदर्शन के तहत पीआई केएल गांधी ने जांच शुरू की थी। टेक्निकल सर्वेलांस के आधार पर पिछले एक सप्ताह से उनकी जांच की जा रही थी। जिसके बाद उन्हें कर्नाटक के बेंगलोर और आसपास के इलाके में ढूँढना शुरू किया गया। इसी दौरान उन्हें बेंगलोर में एक किराये का मकान लेकर रहते हुये ढूंढ निकाला गया। जिसके बाद परिवार के अन्य रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली थी।