
गुजरात : एक ही परिवार के 5 सदस्य पिछले 10 दिनों से लापता, पुलिस ने शुरू की खोज
By Loktej
On
गुजरात के जामनगर स्थित गोकुलनगर इलाके में से एक परिवार अचानक ही गुम हो गया है। परिवार के पाँच सदस्य इस तरह अचानक कहाँ गुम हो गए यह अभी तक नहीं पता चल सका है। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को ढूँढना शुरू कर दिया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, जामनगर के गोकुलनगर रोड पर स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले परिवार के पाँच सदस्य पिछलाई 11 मार्च से ही गायब है। खुद उनके रिश्तेदार और और मकानमालिक को भी इसके पीछे का कारण नहीं मालूम है। जब परिवार के किसी रिश्तेदार ने उनके मकानमालिक से पूछा तो पता चला कि वह सभी 11 मार्च से ही गायब है। परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल भी नहीं लग रहा है और वह कहाँ गए है इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी है।
परिवार के पांचों सदस्य दिन भर रेस्टौरेंट में काम करते थे। इसके चलते घर अधिकतर समय बंद ही रहता था। हालांकि 11 मार्च को रेस्टौरेंट नही खुला तो आसपास के लोगों ने उनके मित्रों से पूछा। पर उन्हें कुछ भी पता नहीं था तो उन्होंने परिवार के रिश्तेदारों से बात की थी। जिसके बाद उन्होंने मकानमालिक से बात की। जिसने बताया था कि वह 11 तारीख से ही गायब है। जिसके चलते उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को जानकारी होते ही उन्होंने पूरे परिवार को ढूँढना शुरू किया। गुम हुये परिवार के सदस्यों में अरविंद निमावत, शिल्पाबेन अरविंद निमाव्त, किरण अरविंद निमावत, रंजीत अरविंद निमावत और करण अरविंद निमावत शामिल है।