
गुजरात : आरोपियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 7 आरोपी और 2 पुलिस कर्मी हुये घायल
By Loktej
On
अमरेली जिला के जाफराबाद तालुका में नागेश्री पुलिस स्टेशन के इलाके में फासरिया गाँव के नजदीक जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले आते समय गाड़ी पलटी मार गई थी। जिसके चलते 2 पुलिस कर्मी और 7 आरोपियों को चोट आई थी। सभी को 108 एम्ब्युलेंस की सहायता से राजुला सरकारी तथा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नागेश्री पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा था। हालांकि जब इन सभी आरोपियों को पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले आया जा रहा था। उस दौरान गाड़ी पलटी मार गई थी। घटना के चलते डीवाईएसपी सहित आसपास के स्थानिय पुलिस स्टेशन के अधिकारी और पुलिसकर्मी अस्पताल दौड़ आए थे तथा एम्ब्युलेंस की सहायता से घायल आरोपियों और पुलिस वालों राजुला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि एक पुलिस कर्मी को काफी गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसे महुवा अस्पताल में रिफर किया गया था।
Related Posts
