महिला दिवस विशेष : कई महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई है अभयम महिला हेल्पलाइन की टीम

महिला दिवस विशेष : कई महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई है अभयम महिला हेल्पलाइन की टीम

सात साल पहले 8 मार्च को शुरू की गई थी हेल्पलाइन, महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाई है एक नई उम्मीद

8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकार और उनके सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। देश भर में पिछले कई सालों से महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर काफी ज़ोर दिया गया है। जिसके चलते आज कई क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी भी कई बार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्याय जैसे ही घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे मामले सामने आते है। जो उनके विकास में बाधारूप बनते है। ऐसे में ऐसी परेशानियों से उन्हें बचाने के लिए गुजरात सरकार के महिला और बाल विकास विभाग, गृह विभाग, राज्य महिला आयोग और GVK EMRI द्वारा संकलित तौर पर 8 मार्च 2015 को "181 अभयम महिला हेल्पलाइन" शुरू की गई थी। 
सात सालों से शुरू इस हेल्पलाइन ने अब तक लाखों लोगों की सहायता की थी। पिछले साल 2021 में महिला हेल्पलाइन द्वारा कुल 1.65 लाख से भी अधिक  महिलाओं को जरूरी मार्गदर्शन दिया गया था। जिसमें से 36279 महिलों की घटनास्थल पर जाकर काउंसेलिंग की गई थी, जबकि 23469 मामलों में घटनास्थल पर ही मामले का निपटारा कर दिया था। इसी बीच अति गंभीर मामलों में 11079 महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया था। इस बारे में GVK EMRI के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जशवंत प्रजापति ने बात करते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण के मामले में अभयम महिला हेल्पलाइन कि टीम काफी महत्व की साबित हुई थी। हेल्पलाइन की टीम द्वारा महिलाओं को अति गंभीर परिस्थितियों में घर के सदस्य की तरह मदद कर उनका विश्वास स्थापित किया है। हेल्पलाइन की टीम द्वारा की जाने वाली सेवा की प्रशंसा करते हुये जशवंत प्रजापति ने कहा कि टीम के लगातार प्रयास के कारण ही आज अधिक से अधिक महिला अपने हक के लिए आगे बढ़ पा रही है। 
उल्लेखनीय है कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा संकलित तौर पर शुरू की गई इस हेल्पलाइन की टीम ने महिलाओं के सामने होने वाली घरेलू या अन्य हिंसा, दुर्व्यवहार तथा छेड़खानी की घटना जैसी परिस्थिति में तात्कालिक सहायता प्रदान की जाती है। पीड़ित महिलाओं को उचित मार्गदर्शन देकर उनकी काउंसेलिंग की जाती है। यहीं नहीं सरकार की महिलालक्षी विभिन्न योजनाओं की जानकारी टीम द्वारा भी प्रदान की जाती है। महिलाओं के खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा तथा शादीशुदा जीवन और अन्य संबंधों में होने वाले विवादों के लिए महिला हेल्पलाइन की टीम उनका उचित पथप्रदर्शन करती है।