
गुजरात : झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों के साथ महिलाओं ने मनाया गणतंत्र दिवस
By Loktej
On
पिछले दिन हर किसी ने बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिन मनाया। गुजरात के विभिन्न जिलों में धूमधाम से गणतंत्र दिन का आयोजन हुआ। विभिन्न सरकारी तथा अर्ध सरकारी स्थानों पर गणतंत्र दिन के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। ऐसे में गुजरात के गोधरा में महिलाओं की एक टीम द्वारा जरूरतमंदो को आवश्यक चीजों का वितरण कर गणतंत्र दिन मनाया गया था।
गोधरा के बमरोली रोड इलाके में आए गरीब तथा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर शहर की वी क्लब वंडर वुमन की महिलाओं ने गणतंत्र दिन का सेलिब्रेशन किया था। जिसमें आईटी सेल के कार्यकर्ता तथा वी क़ल्ब वंडर वुमन के सदस्य निधि जोशी तथा भारतीय जनता पार्टी के महिला मोरचा के उपप्रमुख गीता लुहाना ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को अनाज, किराने की किट तथा सब्जियों का वितरण किया था। इसके अलावा महामारी के दौरान किस तरह की सावधानियाँ रखनी चाहिए इस बारे में भी जानकारी दी गई थी।
क्लब की सदस्य निधि जोशी ने बताया की सभी ने साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को अनाज तथा किराने की किट तथा सब्जियों का वितरण किया तो उन सभी के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। इसके अलावा झंडे और फुग्गे देखकर भी वह काफी खुश हो गए थे।
Tags: Gujarat
Related Posts
