अहमदाबाद : भाभी के अकेलेपन का लाभ उठाकर देवर ने किया छेडखानी का प्रयास, पुलिस में केस दर्ज

बड़े भाई के काम पर जाने के बाद घर में अकेली पड़ी भाभी का फायदा उठाने का देवर ने किया प्रयास

अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर में रहने वाली एक महिला कि उसके ही देवर द्वारा छेड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें महिला ने प्रतीकार किया तो देवर क्रोधित हो गया और उसने अपनी ही भाभी के साथ छेड़खानी की थी। इस बारे में महिला ने अपने देवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मेघानीनगर में रहने वाली दो संतानों की माता अपने घर में काम कर रही थी। महिला का पति एम्ब्युलंस चलाता है और उस दिन भी रात को एम्ब्युलंस लेकर सिविल गया था। इस दौरान महिला घर में अकेली है यह जानकर उसका देवर उसके घर आ गया था। 
घर पर आने के बाद देवर ने अपनी भाभी का हाथ पकड़ लिया था। इस पर महिला डर गई और उसने अपने देवर को उसका हाथ छोड़ देने के लिए कहा। हालांकि इस पर देवर ने उसका ब्लाउज खींच लिया था। हालांकि इस पर भी महिला ने उसे ज़ोर से धक्का दे दिया, जिसके बाद देवर वहाँ से भाग गया था। जब महिला का पति घर पर आया तो महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके चलते पति ने पत्नी को पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। जिस पर महिला ने मेघानीनगर पुलिस स्टेशन में अपने देवर के खिलाफ शिकायत लिखवाई थी। महिला की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है।
Tags:

Related Posts