गुजरात : शिक्षा मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा, अगले साल से स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाएगा वैदिक गणित

गुजरात : शिक्षा मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा, अगले साल से स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाएगा वैदिक गणित

छठी से 10वीं तक की कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा वैदिक गणित

गुजरात सरकार द्वारा आने वाले शैक्षणिक वर्ष से स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाने की पेशकश की गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघानी के वुधवार को भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर यह घोषणा की थी। राज्य सरकार ने बताया की आने वाले साल से छठी से लेकर 10वीं तक के क्लास में चरणबद्ध तरीके से वैदिक गणित को पेश किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा की वैदिक गणित के प्रसार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान प्रणाली का भी प्रसार किया जा सकेगा। यह विषय छात्रों की गणित की पकड़ में सुधार करेगा और इसके कारण छात्रों को गणित में रुचि भी देगा।
वैदिक गणित एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो अंकगणितीय संक्रियाओं को 16 'सूत्रों' में एकीकृत करके गणित को आसान बनाती है। इस बारे में बताते हुये वरिष्ठ शिक्षाविद किरीट ने बताया की वैदिक गणित के ज्ञान से स्कूली छात्रों की समस्या सुलझाने की क्षमता में सुधार होगा और उन्हें तेजी से हल करने में मदद मिलेगी। वैदिक गणित के विभिन्न सूत्रों के उपयोग से छात्र जटिल गिनतियाँ करने के लिए भी कैलकुलेटर पर निर्भर नहीं रहेंगे। हालांकि आधुनिक गणित की जगह वैदिक गणित नहीं ले सकता। 
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य भास्कर पटेल ने कहा की वैदिक गणित एक वैकल्पिक विषय होना चाहिए। यदि आप इसे अनिवार्य कर देंगे तो यह फायदेमंद नहीं साबित होगा। 
Tags: Gujarat