गुजरात : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वेरावल में मैराथन दौड़

गुजरात :  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वेरावल में मैराथन दौड़

उप जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने दिखाई मैराथन दौड़ को हरी झंडी

 स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। स्वच्छ भारत और फिट इंडिया के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत गिर-सोमनाथ जिले के वेरावल में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं ये धावक भी सफाई अभियान में शामिल हो गए।
उप जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी  विशाल जोशी, युवा विकास अधिकारी मकवाना, वरिष्ठ कोच कांजीभाई भालिया, व्यायाम संघ के अध्यक्ष  अर्जुनभाई परमार उपस्थित थे। चौपाटी से शुरू हुई दौड़ शहर के मुख्य मार्गों पर फिर से चौपाटी पर संपन्न हुई।
इस मैराथन दौड़ में पुलिस उपाधीक्षक के साथ सरकारी ब्वायज स्कूल के.के मोरी, सेंट मैरी, इंडियन रेयोन और क्रिकेट क्लब वेरावल के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। दौड़ पूरी होने के बाद भाग लेने वाले सभी धावकों ने चौपाटी में चल रहे सफाई अभियान शामिल हो गये। 
इसके अलावा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेंट मेरी हाई स्कूल में जिला स्तरीय पतंजलि योगासन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें तालुका के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अभियान में जिले के सभी स्कूल, खेल संयोजक स्कूल-संस्थानों और सभी व्यायाम विद्यालयों के मैदान में साफ-सफाई का कार्य किया गया।
Tags: Veraval