गुजरात : स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम जुनागढ़ में, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी करेंगे झंडारोहण

गुजरात :  स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम जुनागढ़ में, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी करेंगे झंडारोहण

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी वलसाड़ में, उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल पंचमहाल में करेंगे झंडारोहण

 राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य एवं कलक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों में फहराएंगे तिरंगा
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय समारोह जूनागढ़ में आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी जूनागढ़ में, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी वलसाड़ में और उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल पंचमहाल में जबकि राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य एवं कलक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे। 
कैबिनेट मंत्रियों में सर्वश्री आर.सी. फलदू कच्छ जिले में, भूपेन्द्रसिंह चूड़ास्मा सूरत में, कौशिकभाई पटेल साबरकांठा, सौरभभाई पटेल राजकोट, गणपतसिंह वसावा दाहोद, जयेशभाई रादड़िया भावनगर, दिलीपकुमार ठाकोर भरुच, ईश्वरभाई परमार गांधीनगर, कुंवरजीभाई बावलिया मेहसाणा और जवाहर चावड़ा जामनगर में झंडा फहराएंगे। 
वहीं, राज्य मंत्रियों में सर्वश्री प्रदीपसिंह जाडेजा वडोदरा में, बचुभाई खाबड़ खेड़ा में, जयद्रथसिंह परमार सुरेन्द्रनगर, ईश्वरसिंह पटेल अमरेली, वासणभाई आहिर बनासकांठा, विभावरीबेन दवे अहमदाबाद, रमणलाल पाटकर नवसारी, किशोरभाई कानाणी छोटाउदेपुर, योगेशभाई पटेल आणंद और धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा मोरबी जिले में तिरंगा फहराएंगे। 
सामान्य प्रशासन विभाग की जानकारी के अनुसार डांग, पाटण, पोरबंदर, नर्मदा, तापी, बोटाद, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, अरवल्ली और महिसागर में संबंधित जिले के कलक्टर राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। 
Tags: Gujarat