एक-दो नहीं 91 देशों का राष्ट्रगान गा सकता है यह गुजराती युवक, वसुधैव कुटुंबकम की भावना में रखते है विश्वास

एक-दो नहीं 91 देशों का राष्ट्रगान गा सकता है यह गुजराती युवक, वसुधैव कुटुंबकम की भावना में रखते है विश्वास

शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करने वाले युवक के मन में अन्य देशों के संगीत के बारे में जानने की इच्छा जाग्रत हुई तो शुरू किया विभिन्न देशों के राष्ट्रगान सीखना

आप सभी को भारत देश का राष्ट्रगान तो याद ही होगा। हालांकि गुजरात के वडोदरा में रहने वाले इस युवक को मात्र भारत का ही नहीं विदेशों का राष्ट्रगान याद है। वडोदरा के रहने वाले अथर्व मुले को मात्र भारत ही नहीं पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूनाइटेड किंगडम सहित 90 से ज्यादा देशों का राष्ट्रगान गा सकता है।
अथर्व कहते है की वह वसुधैव कुटुंबकम की भावना में विश्वास रखते है। इसलिए उन्होंने भारत सहित अन्य देशों का राष्ट्रगाँ याद किया है। 
बता दे की इंडिया बुक ऑफ रिकोर्ड्स द्वारा 6 मार्च, 2021 को उन्हें क़तर, सीरिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों सहित कुल 69 देशों का राष्ट्रगान सुनाने के लिए के प्रमाणपत्र  भी दिया है। पर अब तक उन्होंने 91 देशों के राष्ट्रगान याद कर लिए है। मुले कहते है कि उनके परिवार के कई सदस्य शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करते है। वह खुद कर्नाटक संगीत कि तालिम ले रहे है और वीणा भी सीख रहे है। 
इसी बीच उनके मन में अन्य देशों के संगीत के बारे जानने की इच्छा जाग्रत हुई। इसलिए उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्रगान सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने 91 देशों के राष्ट्रगान सीख लिए। सोशल मीडिया पर अथर्व की इस सिद्धि के बारे में सुनकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे है। 
Tags: Gujarat