गुजरात में म्यूकरमायकोसिस महामारी घोषित, सौराष्ट्र में बढ़ रहे मामले, अलग वार्ड शुरू

गुजरात में म्यूकरमायकोसिस महामारी घोषित, सौराष्ट्र में बढ़ रहे मामले, अलग वार्ड शुरू

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भी बढ़ रहे है केस, इंजेक्शन की कमी से हो रही है लोगों की मौत

देश एक और जहां कोरोना महामारी से उभरा भी नहीं है, वहीं एक और अन्य महामारी म्यूकरमायकोसिस ने देश को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अब तक मात्र गुजरात में ही इस बीमारी के 1500 से ज्यादा केस आ चुके है। जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। बता दे की इसके पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इस बीमारी को महामारी घोषित करने का सुचन दिया था। फिलहाल हालत ऐसे है की अहमदाबाद सिविल में हर दिन म्यूकरमायकोसिस के कारण 2 लोगों की मौत हो रही है। 
राजकोट और जामनगर में इस बीमारी के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। राजकोट में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ कर 620 हो चुकी है, जबकि जामनगर में अब तक 94 मरीज इस बीमारी का शिकार हुआ है। बढ़ते हुए केसों को ध्यान में रखते हुये राजकोट के समरस अस्पताल में एक अलग फ्लोर की रचना कर दी गई है। जहां बीमारी के कमजोर लक्षणों वाले मरीज को रखा जाएगा। फिलहाल सिविल अस्पताल में 8 ऑपरेशन करने की सुविधा है, पर जल्द ही उसे बढ़ाकर 22 करने के लिए जरूरी साधन मँगवा लिए गए है। 

राजकोट सहित समग्र सौराष्ट्र में म्यूकरमायकोसिस के मरीजों की संख्या आग की तरह बढ़ रही है। मरीजों की संख्या अचानक बढ्ने से जरूरी इंजेक्शन की कमी भी सामने आ रही है। जिसके चलते कलेक्टर द्वारा इंजेक्शन के वितरण की अलग व्यवस्था भी कर दी है। इंजेक्शन की कमी के कारण तो कई जगह दुगने भाव में भी लोग इंजेक्शन खरीद रहे है। 
अहमदाबाद में भी मरीजों की हालत काफी खराब है। इंजेक्शन की कमी के बीच अब तक इस बीमारी से 26 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 25 से अधिक मरीजों के तो दांत सहित दाढ़ और जड़बे भी निकाल लिए गए है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए तड़प रहे है। सभी डॉक्टरों की भी एक ही मांग है की जल्द से जलद सरकार इंजेक्शन की कमी दूर करे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेट डॉ जे वी मोदी ने कहा की अहमेदबद सिविल में अभी 481 मरीज भर्ती है। रोज के 20 से 25 ऑपरेशन हो रहे है। हर दिन 40 से अधिक मरीज भर्ती होने के लिए आ रहे है। बढ़ते हुये मरीजों को देखते हुये डेंटल अस्पताल के 2 सहित और भी 7 ऑपरेशन थियेटर कार्यरत किए गए है। 
सूरत में भी इस बीमारी के 223 केस दर्ज हुये है। इसके अलावा डांग में भी म्यूकर का पहला केस मिल आया है। जिसके चलते तंत्र दौड़ने लगा है। कच्छ में भी अब 9 केस हो चुके है। वडोदरा के गोत्री और सयाजी अस्पताल में 17 नए मरीज दर्ज हुये है। जिसमें 24 मरीजों की सर्जरी की गई है। दो मरीजों की तो आँख निकाल कर उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। 
Tags: Gujarat