पति-पत्नी ने एक ही दिन दुनिया छोड़ी, जन्मदिन भी एक ही दिन था!

पति-पत्नी ने एक ही दिन दुनिया छोड़ी, जन्मदिन भी एक ही दिन था!

58 वर्ष के पति-पत्नी ने एक ही दिन किया दुनिया को अलविदा

लोग कहते है की जोड़ियाँ स्वर्ग में ही बनती है। एक ऐसी ही कहानी सामने आई गुजरात के टंकारा में, जहां एक ही दिन पैदा हुये पति-पत्नी ने एक ही दिन दुनिया से अपनी आखिरी सांस ली। इस पूरी घटना के कारण लोगों में आश्चर्य फैला हुआ है। 
सुबह 9 बजे हुई पति की मृत्यु, चार घंटे बाद हुई पत्नी की मौत
विस्तृत जानकारी के अनुसार, लजाई गाँव के निवासी वलमजीभाई गणेशभाई वामजा और उनकी पत्नी दयाबेन दोनों की मृत्यु 28 फरवरी के रोज हुई थी। सुबह 9 बजे वलमजीभाई ने अपने प्राण त्याग दिये थे, जिसके बाद मात्र चार घंटे के बाद ही पत्नी दयाबेन ने भी अपने प्राण त्याग दिये थे। बता दे की पति और पत्नी दोनों की जन्मतारीख 16/4/64 के दिन ही हुई थी। 
पहले ही हो गया था वलमभाई को आभास
कहते है की कुछ लोगों को अपने मृत्यु का आभास पहले ही हो जाता है। वलमभाई भी मरने के पहले हर दिन पूछते थे की पूनम कब है? इस तरह से पूछते-पूछते ही पूनम के दिन ही उन्होंने पूनम के दिन अपने अंतिम श्वास लिए थे। 
Tags: 0