राज्य के समस्त महाजन समाज द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का रजत तुला समारोह

राज्य के समस्त महाजन समाज द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का रजत तुला समारोह

गौशालाओं के लिए किया गया 100 करोड़ आवंटित, रजततुला की चांदी अबोल प्राणियों के लिए इस्तेमाल करने की अपील की

होली और धुलेटी के पावन पर्व पर समस्त महाजन समाज द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री की रजत तुला और गौशालाओं को चेक वितरण करने के कामों का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने संबोधन किया था। अबोल जानवरों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा की उनकी इस रजत तुला में जो 85 किलो चाँदी प्राप्त हुई है वह गौशाला के पशुधन के कल्याण के कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाएगा। 
गौ-वंश हत्या की मौत करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान
आगे बात करते हुये विजयभाई रूपाणि ने कहा की गुजरात हेमचंद्राचार्य, महात्मा गांधी और सरदार साहब का गुजरात है। जीवदया उनके रगरग में बसी है। ऐसे में उन्होंने राज्य में गौ वंश हत्या कानून को और भी कडक बनाए है। मुख्यमंत्री ने बताया की अब गौवंश हत्या करने वाले को 14 साल की कड़ी जेल की जाएगी। इसके अलावा करुणा अभियान द्वारा 350 पशु अस्पताल, गौशाला के पशुओं की सहाय जैसे कई कदम सरकार द्वारा लिए गए है। 
1400 करोड़ के खर्च से कच्छ में की जाएगी हर मौसम घास की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी गौशाला आत्मनिर्भर बने और अपने पशुधन के लिए खुद ही घासचारा उगा सके इस हेतु से बजट में 100 करोड़ आवंटित किए थे। खास करके कच्छ के बन्नी इलाके में बड़ी मात्रा में घास उगाकर अकाल के समय में कच्छ के पशुधन को कच्छ का ही घास मिले ऐसी व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा 1600 करोड़ भी खर्च किए जा रहे है। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा पशुधन को घास मिलता रहे और पानी की कमी ना हो इसके लिए जलसंचय के कई कार्य किए गए है। इसके अलावा सरकार द्वारा नए तालाबों का निर्माण, भूमिगत जल को ऊपर लाना जैसे कई काम सरकार द्वारा किए गए है। मुख्यमंत्री ने धर्म, अर्थ, काम और मोख की संस्कृति के आदहर पर दया, अनुकंपा, करुणा जैसे मूल्यों को सँभाल कर रखने के साथ सस्टेइनेबल डेवलपमेंट करने का निरधार व्यक्त किया था। 
Tags: 0