भरूच : मृत पति को मोक्ष दिलाने के चक्कर में विधवा के 33 लाख भी गए!

भरूच : मृत पति को मोक्ष दिलाने के चक्कर में विधवा के 33 लाख भी गए!

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की भी शिकायत की, ट्रस्ट के नाम पर लिए 33.34 लाख रुपये

भरूच में रहने वाली एक विधवा महिला ने दो लोगों के खिलाफ उसके साथ 33.34 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया की दो लोगों ने मिलकर उसके पति की आत्मा के मोक्ष दिलाने के बहाने से उसके पास से पैसों की धोखाधड़ी की थी। 
महिला के पास खुब सारा पैसा होने की आशंका से विश्वास मेन लिया
विस्तृत जानकारी के अनुसार, भरूच शहर के सिविल रोड इलाके में एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। विधवा का पति जो की रेलवे में काम करता था उसकी मौत हो गई थी। तीन साल पहले विधवा की मुलाक़ात फिलिप रेमंड फूंतिनों उर्फ रोनी और डिम्पल कुंपवात से हुई थी। दोनों ने महिला के पास खुद सारा पैसा होने की आशंका हुई थी। इसलिए उन्होंने महिला को विश्वास में ले लिया। 
पति के नाम से ट्रस्ट लेने के बहाने की धोखाधड़ी
दोनों ने महिला को उसके पति और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के मोक्ष के लिए पुजा करने की बात कही थी। एक दिन जब महिला घर पर अकेली थी, तब दोनों ने धूपबत्ती लेकर विधि करने के बहाने दमन लेकर गए थे। जहां महिला को नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति के नाम से ट्रस्ट बनाने के बहाने चेक और कैश मिलकर कुल 33,34,896 रुपए की धोखाधड़ी की थी। महिला ने फिलिप रेमंड फूंतिनों उर्फ रोनी और युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए अपने चक्रो को गतिमान कर दिये है। 
Tags: 0