गुजरात : इस शहर के भाजपा नगर सेवक ने अकेली विधवा से की छेडखानी, पार्टी ने किया सस्पेन्ड

सावरकुंडला की घटना, पहले भी रिश्वत की शिकायत हो चुकी

सावरकुंडला नगरपालिका के भाजपा के पूर्व प्रमुख और फिलहाल भाजपा के नगरसेवक के तौर पर चुने गए अधेड़ ने गांव की एक विधवा महिला के घर में घुसकर उसकी बेटी की उपस्थिति में ही शारीरिक छेड़छाड़ शुरू करके गंदी डिमांड की। पूरा मसला अब समग्र क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं इस भाजपा के अग्रणी की घृणास्पद ऑडियो क्लीप भी इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इसके चलते लोगों में नाराजगी है।
अकेली विधवा के घर में घुस गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सावरकुंडला में शिवाजी नगर के ग्रीन रेसिडेंसी में रहने वाले पालिका के पूर्व प्रमुख तथा हाल में पालिका के सदस्य दुर्लभजी कल्याणजी जियाणी उर्फे डीके पटेल गत 17 तारीख को एक विधवा महिला के घर में घुस गए और उसके अकेलेपन का लाभ लेकर उसके साथ शारीरिक छेड़खानी करने लगे। जिसे विधवा की बेटी ने देख लिया और चिल्लाने लगी। तब यह शख्स वहां से भाग गया और उसने महिला के मोबाइल पर फोन करके उससे गंदी बातें शुरू कर दी। छेड़खानी की घटना के बाद उसने दो बार महिला को फोन किया। वह महिला को मदद के दिलाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 
महिला ने दर्ज की शिकायत
अन्य लोगों की हिम्मत से प्रेरित होकर पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना के बारे में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल शुरू की है। हालांकि फिलहाल यह शख्स फरार बताया गया है। 3 साल पहले जब यह नगरपालिका का प्रमुख था तब भी इसके खिलाफ रिश्वत की शिकायत दर्ज की गई थी। घटना के बाद अमरेली जिला के भाजपा प्रमुख कौशिक वेकरिया ने लंपट दुर्लभजी कल्याणजी जियानी उर्फे डीके पटेल को पार्टी में से सस्पेंड कर दिया है।