सूरत-अहमदाबाद कांग्रेस अध्यक्षों के इस्तीफों के बाद जानें किनको इन्चार्ज प्रमुख बनाया गया

सूरत-अहमदाबाद कांग्रेस अध्यक्षों के इस्तीफों के बाद जानें किनको इन्चार्ज प्रमुख बनाया गया

कॉंग्रेस की करारी हार की ज़िम्मेदारी स्वीकारते हुए कई शहर प्रमुखों ने दिया इस्तीफा

स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। साल 2015 के स्थानिक निकाय चुनाव में मिली सीट के आधे सीट भी इस बार कांग्रेस के हिस्से नहीं आई। दिन प्रतिदिन कांग्रेस की खराब होती स्थिति के कारण अलग अलग शहर के कांग्रेस प्रमुख ने अपने इस्तीफे रख दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश प्रमुख अमित चावडा और विपक्ष नेता परेश धानानी ने भी अपना इस्तीफा हाईकमांड के समक्ष प्रस्तुत किया है। 

चुनाव में बड़ी हार के बाद सूरत और अहमदाबाद शहर कांग्रेस प्रमुख ने अपना इस्तीफा हाईकमांड को भेजा है। अहमदाबाद शहर के कांग्रेस प्रमुख शशिकांत पटेल ने भी अपना इस्तीफा रख दिया है। इसके कारण राजनीतिक गलियारों में गर्माहट मच गई है। शशिकांत पटेल के इस्तीफे के बाद इंचार्ज शहर प्रमुख की जिम्मेदारी कांग्रेस द्वारा चेतन रावल को दी गई। वही सूरत शहर के प्रमुख बाबू रायाका ने अपना इस्तीफा देने के कारण इंचार्ज प्रमुख की जिम्मेदारी नैषेध देसाई को दी गई है।
महत्व की बात है कि सूरत में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति द्वारा तीन टिकट की मांग की गई थी। पर कांग्रेस द्वारा उन्हें मात्र एक ही टिकट के दी गई। इसीलिए पाटीदार अनामत आंदोलन समिति द्वारा कांग्रेस का भरपूर विरोध किया गया था और आम आदमी पार्टी का सहयोग किया गया। इसलिए पाटीदार प्रमुख इलाकों में कांग्रेस का सफाया हुआ, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि वहां से जीतकर सामने आए थे।
Tags: 0