जामनगर : 70 साल के बूढ़े सहित तीन ने 11वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

तीन-तीन लोगों की हवस का शिकार बनी महिला ने घर पहुँचकर माता-पिता को बताई घटना

देश और राज्य में आए दिन महिलाओं से दुष्कर्म के केस बढ़ते जा रहे है। आज गुजरात के जामनगर में से एक और ऐसा ही केस सामने आया, जिसे सुनने के बाद आपका भी मानवता पर से विश्वास उठ जाएगा। जामनगर में एक 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की खबर सुनकर लोगों में सनसनी मच गई है। घटना के बाद से तीनों लोगों पर सब घृणा बरसा रहे है। 
घर से निकलने के बाद हो गया था अपहरण
जामनगर में रहने वाली और कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा पिछली 16 तारीख को घर से निकली थी। रास्ते में ही उसका चिराग नाम के युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे साधना कॉलोनी में आए एक मकान में ले गया था। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। चिराग के जाने के बाद धवल नाम के शख्स ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।तीन लोगों की हवस का शिकार बनी 
दोनों दुष्टों के हवस का शिकार बनने के बाद छात्रा साधना कॉलोनी में आए संगमबाग में पहुँच गई थी। जहां फिर से वह 70 साल के हवसखोर प्रवीण का शिकार बनी थी। तीन-तीन लोगों की हवस का शिकार बनी छात्रा जब गहर पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसे संभालने के प्रयास किया था। छात्रा ने अपनी साथ हुई सारी घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताई, जिसे सुनकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। 
नाबालिग पुत्री को लेकर माता-पिता सिटी बी-डिवीजन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जहां उन्होंने धवल भावनानी, चिराग वाल्मीकि और प्रवीण ढोलकिया के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोकसो की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद उनकी कोविड रिपोर्ट करवाकर उन्हें रिमांड में लेने की कार्यवाही शुरू की है। 
Tags: 0