तीन माह के मासूम की मदद के लिए आगे आई गुजरात सरकार, इलाज के लिए दिए इतने पैसे

तीन माह के मासूम की मदद के लिए आगे आई गुजरात सरकार, इलाज के लिए दिए इतने पैसे

24 दिन में जमा हुए 10 करोड़ से अधिक की रकम, राज्य सरकार ने भी की मदद

महिसागर के कनेसरा गाँव में रहने वाला धैर्यराज जो की SMA-1 नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। उसकी मदद के लिए सरकार भी आगे आई है। SMA-1 नाम की इस गंभीर बीमारी में बालक के अंडर गुणसूत्र-5 की कमी से नाड़ियों में और स्नायुओं में कमी पैदा होती है। बालक की रीढ़ की हड्डी का पूर्ण तौर पर विकास ना हो सक्ने के कारण बालक को खड़े होने में और चलने में भी काफी तकलीफ होती है। अधिकतर केस में बालक और ना ही खड़ा रह पाता है और ना ही चल पाता है। इस गंभीर बीमारी की दावा मात्र अमेरिका में बनी है - जिसकी किमत 16 करोड़ रुपए है। पर माता पिता की कमजोर आर्थिक परिस्थिति के कारण वह अपने पुत्र का इलाज करवाने में असमर्थ है। जिसके चलते धैर्यराज का इलाज करवाने के लिए गुजरात की आम जनता सामने आई है। 
सरकार भी आई मदद के लिए आगे
इस तीन महीने के बच्चे के इलाज के लिए बहुत से सामाजिक संगठन और आम लोग आगे आकर खुले मन से दान कर रहे हैं। धैर्यराज के पिता ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की अपील की और तब से लोग दान दे रहे हैं और अब तक धैर्यराज के इलाज के लिए 10,04,72,979 रुपये एकत्र किए जा चुके हैं। आम लोगों के अलावा कुछ दिन पहले गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने भी कहा था कि सरकार धैर्यराज की मदद करेगी। अब राज्य सरकार तीन महीने के धैर्यराज को बचाने के लिए आगे आई है। राज्य सरकार ने धैर्यराज की मदद के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की है।
आपको बता दें कि राजस्व अधिकारी जयेश पांचाल द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया है। इसने कहा कि आनुवांशिक बीमारियों के इलाज के लिए इंजेक्शन खरीदने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद लेने के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद, धैर्यराज सिंह राजदीप सिंह राठौड़ को चिकित्सा सहायता के रूप में 10 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। धैर्यराज को विशेष मामले में 10 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता मंजूर की गई है। यह राशि महिसागर नगर कलेक्टर को आवंटित की गई है।
विधायकों ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, लोगों ने इकठ्ठा किए इतने पैसे
गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धैर्यराज की मदद की अपील की थी और इनके मद्देनजर, राज्य सरकार ने धैर्यराज के उपचार के लिए खरीदे जाने वाले इंजेक्शन में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। इसके अलावा, गुजरात के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी एकजुट होकर धैर्यराज के इलाज के लिए अब तक 10 करोड़ से अधिक की राशि एकत्र की है और यह दान केवल 24 दिनों में एकत्र किया गया है। धैर्यराज का परिवार भी दानदाताओं का बहुत आभारी है।
Tags: 0