जबरा फैन; गुजरात भाजपाध्यक्ष पाटिल के जन्मदिन पर ब्लेड से हाथ काट के दी बधाई!

जबरा फैन; गुजरात भाजपाध्यक्ष पाटिल के जन्मदिन पर ब्लेड से हाथ काट के दी बधाई!

भाजपा कार्यकर्ता नरेश लिंबाचिया ने दी अनोखे तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएँ

आज गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल का जन्मदिन है। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री समेत सभी लोगों ने  सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नवसारी के एक लोकप्रिय सांसद हैं।
ब्लेड से काटकर लिखी शुभकामना
आपको बता दें कि सीआर पाटिल सबसे ज्यादा वोटों से जितने वाले सांसद हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर सूरत के एक भाजपा कार्यकर्ता ने सी.आर. पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं एक अनोखे तरीके से दी। भाजपा कार्यकर्ता नरेश लिम्बाचिया ने सी.आर. पाटिल साहब को शुभकामनाएं देने के लिए ब्लेड से अपने हाथ पर हैप्पी बर्थडे सीआर पाटिल लिख दिया।
राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी ट्वीट करके सी आर पाटिल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि गुजरात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और नवसारी के लोकप्रिय सांसद सी आर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा में, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए शक्ति प्रदान करें। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ जीवन और दीर्घायु प्रदान करें।

मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी सी आर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके जन्मदिन पर मैं परम पिता परमात्मा से  आपके स्वस्थ, दीर्घ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ।

शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए लिखा कि गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी जिले के लोकप्रिय सांसद सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि सी आर पाटिल को जन्मदिन की अनोखी बधाई देने के अलावा भी ऐसे मामले सामने आए है। कुछ दिन पहले ही असरवा गाँव के रहने वाले राजू भाई पारेख ने भाजपा की जीत के लिए एक मन्नत रखी थी जिसे पूरा करने के लिए राजू अपने घर से 2 किलोमीटर दूर खोडियार माताजी के मंदिर तक लुढ़कते हुए यात्रा पूरी की। ये उनका भाजपा के प्रति प्रेम और विश्वास का प्रदर्शन है।
Tags: 0