ये भाईसाब ने चंद्रमा पर ज़मीन खरीदी!

ये भाईसाब ने चंद्रमा पर ज़मीन खरीदी!

अमेरिका की लुनार लेंडस नाम की कंपनी द्वारा खरीदी चाँद पर जमीन

तलाजा के गोपीनाथ रोड पर रहने वाले एक युवक ने दावा किया है की उन्होंने एक अमेरिकन कंपनी के द्वारा चाँद पर एक एकर जमीन खरीदी है। उन्होंने तीन दिन पहले यह जमीन खरीदी थी और इसके लिए उन्होंने लुनार लेंडस नाम की कंपनी को 750 डॉलर यानि की लगभग 55 हजार रुपए दिये है। 
अमेरिका की कंपनी द्वारा खरीद चाँद पर एक एकर जमीन
चाँद पर किस तरह जमीन खरीदी जा सकती है, उस बारे में बताते हुये जावेद गिगानी नामक यह युवक बताता है कि उसे एक समाचार माध्यम से पता चला कि अमेरिका कि लुनार लेंडस नाम कि कंपनी द्वारा चाँद पर जमीन खरीदी जा सकती है। इस बारे में गूगल सर्च करने कंपनी की जानकारी हासिल हुई थी। इसके बाद मेल द्वारा लगभग तीन महीने तक उन्होंने अलग अलग जानकारी ली। 
इसके बाद जब उन्हें विश्वास हो गया तब उन्हों ने यह जमीन खरीद ली। उन्होंने जिस जगह यह जमीन खरीदी है, वह सी ऑफ मस्कवी एरिया की जमीन है। कंपनी द्वारा जमीन खरीदे जाने के दस्तावेज़ भी मेल के माध्यम से भेज दिये गए है। हालांकि फिसिकल पेपर आने में अभी तीन महीने का समय लगेगा। जावेद ने जो जगह खरीदी है उस जमीन का नाम उन्होंने कविनी लेंडर रखा है। 
मरीन इंजीनियर है जावेद, आकाशी गतिविधियों में रखते है काफी शोख
जावेद भावनगर की शांतिलाल शाह इंजीनियरिंग कॉलेज से मरीन इंजीनियर की डिग्री हासिल कर चुके है। उन्हें समंदर और आकाश में होने वाली अलग अलग घटनाओं को जानने का काफी शोख है। इसी शोख को पूरा करने के लिए उन्होंने यह जमीन खरीदी है। मीडिया द्वारा जब उनसे पूछा गया की कहीं उनके साथ कोई धोखा तो नहीं हुआ। इस बारे में उन्होंने जवाब देते हुये कहा की उनके साथ बिलकुल भी धोखा नहीं हुआ है। 
Tags: 0