सूरत में फैमिली फिजिशियन एसोसिएशन का पदग्रहण समारोह संपन्न
डॉ. अजीत महेश्वरी बने 2026–27 के अध्यक्ष, चिकित्सा जगत के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
शहर के फैमिली फिजिशियन एसोसिएशन (FPA), सूरत द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं मैनेजिंग बोर्ड का पदग्रहण समारोह रविवार, 3 मई 2026 को पाल स्थित गौरव पथ के ‘ड्रीम फेस्टिवा’ में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में NBCC (India) लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. के. पी. महादेवस्वामी उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सूरत के एडिशनल पुलिस कमिश्नर करणराज वाघेला (IPS) ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मथरादासजी महेश्वरी और दीपचंदजी महेश्वरी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर डॉ. अजीत महेश्वरी ने औपचारिक रूप से वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोदराय पटेल एवं मानद मंत्री डॉ. अजीत महेश्वरी ने संस्था की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। नई कार्यकारिणी में डॉ. मनसुख गटीवाला को मानद मंत्री तथा डॉ. स्नेहल तलाटी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. परेश जोशी और मानसी पटेल ने प्रभावशाली ढंग से किया। पदग्रहण समारोह के पश्चात उपस्थित चिकित्सकों और अतिथियों के लिए म्यूजिकल इवनिंग एवं रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों और उनके परिवारजनों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
