लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं, जरूरी समर्थन से पीछे रह गया प्रस्ताव
By Bhatu Patil
On
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। लोकसभा में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। सदन में प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित 360 मत नहीं जुट पाए, जिसके चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका।
मतदान के दौरान बिल के समर्थन में 278 वोट पड़े, जबकि 211 सदस्यों ने इसके विरोध में मतदान किया। इस तरह कुल 489 सदस्यों की मौजूदगी के बावजूद विधेयक आवश्यक बहुमत हासिल करने में असफल रहा।
विधेयक को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। समर्थकों ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं विरोधी दलों ने इसके विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताई।
अब इस विधेयक का भविष्य अनिश्चित हो गया है और माना जा रहा है कि सरकार इसे संशोधनों के साथ दोबारा पेश कर सकती है।
