सूरत : अलथान स्थित नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

एसीपी डॉ. करणराज वाघेला ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर दिया जोर, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

सूरत : अलथान स्थित नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

सूरत शहर के अलथान क्षेत्र स्थित नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में डी.सी. पटेल और सी.बी. पटेल ग्रुप के तत्वावधान में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूरत सिटी पुलिस की इकोनॉमिक विंग के एसीपी एवं आईपीएस अधिकारी डॉ. करणराज वाघेला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग 2500 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. वाघेला ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को असामाजिक तत्वों और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों के साथ मित्रतापूर्ण संबंध बनाए रखें, ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझकर समाधान किया जा सके।

समारोह के दौरान एकेडमी की छात्रा कल्पना फुगेरिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर सूरत शहर में कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, विद्यालय के लगभग 180 विद्यार्थियों को वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष पंकजभाई गिजुभाई पटेल और प्राचार्य डॉ. मोनिका शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags: Surat