सूरत : क्रिकेट के मैदान में सामाजिक समरसता के साथ विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि

खेल के जरिए सर्व समाज को जोड़ने का अनूठा प्रयास, युवाओं में दिखा उत्साह और एकता का संदेश

सूरत : क्रिकेट के मैदान में सामाजिक समरसता के साथ विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि

श्री कृष्णा ग्रुप, सूरत द्वारा आयोजित सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता विक्रम कप का भव्य शुभारंभ अलथान स्थित एल.आर. पटेल ग्राउंड पर हुआ। यह कप राजस्थान समाज के मार्गदर्शक स्व. विक्रम सिंह जी शेखावत की पावन स्मृति एवं उनके आदर्शों को समर्पित है।  इस अवसर पर स्व. विक्रम सिंह शेखावत के छोटे भाई प्रदीप सिंह शेखावत, राजस्थान क्षत्रिय राजपूत समाज सूरत के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत,, फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकीम, हंसराज जैन ,कॉरपोरेटर नरपत सिंह चुण्डावत, नरपत सिंह चम्पावत, विनोद सारस्वत, प्रताप सिंह झाला, धीरज सिंह राजपुरोहित, खुमान सिंह दर्जावत, ओम कुमावत, महेन्द्र सिंह दहीमथा, भेरू सिंह चुण्डावत, शम्भु सिंह राठौड़, शैतान सिंह देवरिया, भंवर सिंह चुण्डावत, जयपाल सिंह सोमासी, खीम सिंह राठौड़, जयपाल सिंह वाला, संजय सिंह गोहिल, राजेन्द्र चौधरी, यशपाल सिंह फुलिया, विक्रम सिंह देवड़ा, गंगाधर डूडी, रोहित मेवाड़ा, शीशपाल रातुसरिया, पंकज शर्मा, सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 

D29032026-03

आयोजक सीमिति के रामावतार विक्रम ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक दिन-रात आयोजित की जा रही है, जिसका फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में सर्व समाज की 24 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन ही बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित समाजबंधुओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विक्रम सिंह धनापूरा द्वारा शानदार कमेंट्री की गई। आज खेले गए मुकाबलों में सेन समाज, सारस्वत समाज, मेवाड़ क्षत्रिय समाज, रावणा समाज, पारीक समाज, स्वामी समाज एवं जैन समाज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।

प्रतियोगिता के अंतिम दिवस स्व. विक्रम सिंह शेखावत की पावन स्मृति में “विक्रम रक्तदान शिविर” का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित होने की संभावना है।  महाराणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित विक्रम कप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से सर्व समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक सशक्त प्रयास है।

Tags: Surat