सूरत : सुरक्षा कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ब्रह्माकुमारी का राष्ट्रीय अभियान
वराछा सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस व होमगार्ड अधिकारियों को मिला आंतरिक सशक्तिकरण का संदेश
ब्रह्माकुमारी के सिक्योरिटी सर्विस प्रभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत बुधवार, 25 मार्च 2026 को वराछा सेवाकेंद्र पर सूरत शहर के पुलिस अधिकारियों एवं सूरत जिला होमगार्ड के अधिकारियों के लिए मानसिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी जोन-1 भ्राता आलोक कुमार, एसीपी ए-डिवीजन वी.आर. पटेल, सूरत जिला होमगार्ड के कमांडेंट भ्राता प्रफुलभाई शिरोया, पूर्व डीवाईएसपी भ्राता विनयभाई शुक्ला, प्रो. डॉ. ई.वी. स्वामीनाथन सहित सेवाकेंद्र की संचालिका बीके तृप्तिबेन, बीके दीपकभाई एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों का पवित्र खेस एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।
सेवाकेंद्र की संचालिका बीके तृप्तिबेन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. ई.वी. स्वामीनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए मन के तनाव को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है, और ध्यान (मेडिटेशन) इसके लिए एक प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति आंतरिक रूप से सशक्त बनता है, तभी वह राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकता है।
इस अवसर पर लगभग 90 पुलिस अधिकारियों एवं 150 से अधिक होमगार्ड अधिकारी-भाई-बहनों ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया। ब्रह्माकुमारी अस्मिताबेन ने उपस्थितजनों को राजयोग मेडिटेशन का अनुभव भी कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पवित्र ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय अभियान के तहत सूरत जिले के विभिन्न स्थानों—कामरेज के वाव स्थित एसआरपी कैंप, मांडवी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, कडोदरा में होमगार्ड जवानों के लिए, नानपुरा स्थित ईसीएचएस टीमलियावाड़, सीआईएसएफ कावास तथा सूरत एयरपोर्ट की सीआईएसएफ यूनिट—में भी जाकर सुरक्षा कर्मियों के लिए आंतरिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
