ट्रम्प ने ब्रिटेन को कहा धन्यवाद, अब हमें मदद की जरूरत नहीं

ट्रम्प ने ब्रिटेन को कहा धन्यवाद, अब हमें मदद की जरूरत नहीं

वाशिंगटन, 08 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में दो विमान-वाहक पोत भेजने पर विचार करने के लिए ब्रिटेन धन्यवाद दिया है और कहा है कि अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं हैं।

ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर ब्रिटेन को धन्यवाद देते हुए कहा, “ब्रिटेन जो कभी हमारा सबसे बड़ा साथी था, शायद सबसे बड़ा, आखिरकार पश्चिम एशिया में दो विमान-वाहक पोत भेजने के बारे में गंभीरता से सोच रहा है।

कोई बात नहीं प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, हमें अब उनकी ज़रूरत नहीं है, लेकिन हम याद रखेंगे। हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो हमारे जीतने के बाद जंग में शामिल हों!”

गौरतलब है कि ब्रिटेन ने ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को ब्रिटिश हवाई अड्डा का इस्तेमाल करने की इजाजत देने से मना कर दिया था।

इसके बाद  ट्रम्प ने एक अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा था, “वह मददगार नहीं रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा देखूंगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं UK से ऐसा देखूंगा।”