सूरत : श्री सांवरिया सेवा संघ की 15वीं विशाल निशान पदयात्रा 27 फरवरी को
1500 निशानों और 2000 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ निकलेगी भव्य यात्रा, झांकियां और लाइव बैंड होंगे आकर्षण
श्री सांवरिया सेवा संघ द्वारा 15वीं विशाल निशान पदयात्रा 27 फरवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा सुबह 8 बजे सिटीलाईट स्थित सूर्यप्रकाश सोसायटी (अग्रसेन गार्डन के पास) से निशान पूजन के साथ प्रारंभ होगी।
यात्रा में लगभग 1500 निशानों के साथ 2000 से अधिक श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे। मार्ग में कई लाइव बैंड की धुनों के साथ विभिन्न बग्घियों पर सजी बाबा श्याम एवं अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही हनुमानजी की जीवंत झांकी भी यात्रा के साथ चलेगी।
यात्रा मार्ग में अणुव्रत द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जलपान और पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जाएगी। पदयात्रा का समापन श्याम मंदिर में होगा, जहां सभी श्रद्धालु बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। इस वर्ष यात्रा के मुख्य यजमान सूर्यप्रकाश सोसायटी परिवार हैं। संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।
