सिक्किम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, एक दिन में 6,000 से अधिक लोग नाथूला–त्सोमगो पहुंचे

सिक्किम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, एक दिन में 6,000 से अधिक लोग नाथूला–त्सोमगो पहुंचे

गंगटोक, 28 दिसंबर (भाषा) सिक्किम में सर्दियों के मौसम के दौरान पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल लगभग अपनी पूरी क्षमता तक पर्यटकों से भरे हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल लाचुंग में होटल और होमस्टे पूरी तरह बुक हैं, जबकि लाचेन और गुरुडोंगमार झील इस वर्ष जून से पर्यटकों के लिए बंद हैं।

पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील, नाथुला दर्रा और जुलुक जैसे स्थलों पर 22 दिसंबर के बाद भारी भीड़ देखी गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 28 दिसंबर को त्सोमगो, बाबा मंदिर और नाथूला पास में कुल 1,516 पर्यटक वाहन पहुंचे। उसी दिन नाथूला पास की यात्रा करने वाले कुल पर्यटकों की संख्या 6,080 थी, जिसमें घरेलू और विदेशी पर्यटक शामिल थे।

आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसी सर्दियों के मौसम में यह संख्या लगभग 5,000 थी।

घरेलू पर्यटकों में 3,418 पुरुष, 1,621 महिलाएं और 874 बच्चे शामिल थे। विदेशी पर्यटकों में 20 पुरुष, 21 महिलाएं और 26 बच्चे थे।

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पिछले साल की तुलना में मोटरसाइकिल से यात्रा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हुई है, जिससे सिक्किम में मोटरसाइकिलों की कमी हो गई है।"

Tags: Sikkim

Related Posts