राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा

जयपुर, 13 नवंबर (भाषा) राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 7.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 1-2 सेल्सियस डिग्री कम है।

बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 07.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है।

Tags: Rajasthan

Related Posts