मिर्जापुर: गंगा में नहाने गए 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
घटना गोगांव के नगौरिया गांव की है, जहां भानु प्रताप साहनी उर्फ गोलू नामक बच्चा गंगा में नहाने गया था
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बच्चे की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गोगांव के नगौरिया गांव की है, जहां भानु प्रताप साहनी उर्फ गोलू नामक बच्चा गंगा में नहाने गया था।
जानकारी के अनुसार, भानु अपने नाना शंकर निषाद के घर अपनी नाना के घर आया था। भानु मूल रूप से मिर्जापुर के सिनहर गांव का निवासी था। उसकी मां का नाम सुखरानी और पिता का नाम संजय कुमार निषाद है।
सुबह करीब 9 बजे जब वह गंगा बच्चों के साथ नहाने गया, तभी यह हादसा हुआ। जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत गंगा में कूदकर बच्चे की तलाश शुरू की और जाल की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।