भारत ने भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों का उचित जवाब दिया : मिसरी
By Loktej
On
नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बृहस्पतिवार रात भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिश का उचित और पर्याप्त रूप से जवाब दिया।
मिसरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी पक्ष ने विशेष पूजा स्थलों को निशाना बनाया और यह पाकिस्तान की एक और घटिया हरकत है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आठ और नौ मई की दरमियानी रात को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए देश के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।
सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए बृहस्पतिवार रात लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 जगहों पर 300 से 400 ड्रोन भेजे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इन ड्रोन को मार गिराया।
Tags: Operation Sindoor