सूरत : श्री कृष्णाराज विद्यालय का शानदार एस.एस.सी. परीक्षा परिणाम, प्रसाद रोहित दिनेश बने टॉपर

88.64 पीआर और A2 ग्रेड के साथ प्रथम स्थान, विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा 89.28 प्रतिशत

सूरत : श्री कृष्णाराज विद्यालय का शानदार एस.एस.सी. परीक्षा परिणाम, प्रसाद रोहित दिनेश बने टॉपर

श्री कृष्णाराज विद्यालय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर और मूल्य-आधारित शिक्षा का प्रमाण देते हुए वर्ष 2024-25 की एस.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में 89.28 प्रतिशत सफलता दर के साथ गौरवपूर्ण परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रसाद रोहित दिनेश ने 88.64 पीआर और A2 ग्रेड के साथ प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि अन्य उल्लेखनीय विद्यार्थियों में मौर्या मानसी रामचंद्र पीआर 86.96, ग्रेड A2, द्वितीय स्थान, पाल शिवम रामप्रसाद पीआर 86.52, ग्रेड A2, तृतीय स्थान, तिवारी प्रियांशी दिलीप पीआर 83.28, ग्रेड B1, चतुर्थ स्थान एवं राजपूत ज्योति रंजीतसिंह पीआर 80.56, ग्रेड B1, पंचम स्थान प्राप्त किये। 

विद्यालय के संचालक डॉ. राजेन्द्र सिंह कछवाहा (लाइफ कोच) और ट्रस्टी कालिन्द्री सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विद्यालय लगातार गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी दे रहा है। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी रामायण, श्रीमद भगवद्गीता, श्लोक पठन, कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र आदि गतिविधियों के माध्यम से गुरुकुल परंपरा आधारित समग्र विकास प्राप्त कर रहे हैं।

डॉ. कछवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय 18 जून 2025 से अपने 27वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है और निरंतर राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान हेतु कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनके सहयोग और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और यह संकल्प दोहराया है कि शिक्षा और संस्कार को जीवन की सर्वोच्च पूंजी मानकर सेवा कार्य जारी रहेगा।

Tags: Surat