धोनी नहीं हॉग हैं आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

धोनी नहीं हॉग हैं आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

मुंबई, 15 मार्च (वेब वार्ता)। 22 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 43 साल के होने जा रहे चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी उतरेंगे। धोनी जब 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी उम्र 43 साल 259 दिन होगी।

इस प्रकार धोनी आईपीएल 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनेंगे पर टूर्नामेंट के इतिहास में दो खिलाड़ी धोनी से ज्यादा उम्र में भी मैदान पर उतरे हैं। धोनी ही नहीं अब तक पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो बड़ी उम्र तक खेलते रहे हैं। 

इसमें पहले नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग। आईपीएल इतिहास का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड है उनके नाम है। हॉग ने 2016 में 45 साल और 92 दिन की उम्र में आईपीएल के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। वब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से गुजरात लायंस के खिलाफ हॉग ने आईपीएल में केकेआर के अलावा राजस्थान रॉयल्स की ओर से दो बार साल 2012 और 2013 में खेला था।

वहीं प्रवीण तांबे दूसरे नंबर पर हैं। तांबे के नाम आईपीएल में उम्र से जुड़े दो रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 2013 में 41 साल और 212 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। यह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। तांबे आईपीएल में सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने साल 2016 में गुजरात लायंस के लिए 44 साल और 219 दिन की उम्र में अपना अंतिम आईपीएल मैच खेला था। तांबे ने 33 आईपीएल मैचों में 28 विकेट लिए हैं।

धोनी अगर वे एक साल और खेल लेते हैं तो उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी का तांबे का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वहीं मुथैया मुरलीधरन ने 42 साल 35 दिन और इमरान ताहिर ने 42 साल 29 दिन की उम्र में आईपीएल खेला था।