फोनपे के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 60 करोड़ के पार

फोनपे के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 60 करोड़ के पार

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी फोनपे मंच पर पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 60 करोड़ को पार कर गयी है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फोन पे के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा, ‘‘60 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना फोनपे में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने और भारत के डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए घरेलू समाधान बनाना जारी रखेंगे।’’

मार्च, 2024 तक, कंपनी के पास लगभग 53 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ता थे।

फोनपे का दावा है कि वह प्रतिदिन 33 करोड़ से अधिक लेनदेन करती है, जिसका वार्षिक कुल भुगतान मूल्य 150 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

Tags: PhonePe

Related Posts