ईएसआईसी ने दिसंबर में 17.01 लाख नए सदस्य जोड़े

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने पिछले साल दिसंबर में 17.01 लाख नए सदस्य जोड़े। शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले साल दिसंबर में 20,360 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया, जिससे अधिक कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

आंकड़ों के अनुसार, महीने के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख कर्मचारियों में से 8.22 लाख कर्मचारी (लगभग 48.35 प्रतिशत है) 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। इसके अलावा, शुद्ध रूप से 3.46 लाख महिला सदस्य जुड़े।

इसके अलावा, महीने के दौरान ईएसआई योजना के तहत कुल 73 ‘ट्रांसजेंडर’ कर्मचारियों को जोड़ा गया।

इसमें कहा गया है कि पेरोल आंकड़ा अनंतिम है क्योंकि यह एक सतत प्रक्रिया है।

 

Tags: Health

Related Posts