एलआईसी को 101.95 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस

एलआईसी को 101.95 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को कहा कि कर अधिकारियों ने पांच वित्त वर्षों के लिए माल और सेवा कर (जीएसटी) के कम भुगतान के लिए उसे लगभग 101.95 करोड़ रुपये का मांग नोटिस भेजा है।

एलआईसी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी को कई राज्यों के लिए ब्याज और जुर्माने का एक पत्र या मांग आदेश प्राप्त हुआ है।

इस आदेश के खिलाफ ठाणे के आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील की जा सकती है।

इसमें कहा गया है कि मांग नोटिस वित्त वर्ष 2017-18 और वित्त वर्ष 2021-22 के बीच के पांच वित्त वर्षों से संबंधित है।

इस मांग का वित्तीय प्रभाव, जीएसटी, ब्याज और जुर्माने की सीमा तक है। कंपनी के वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं है।

 

Related Posts