गुजरात : हलोल नगर पालिका स्थानीय चुनाव से पहले बड़ी खबर, 20 सीटों पर भाजपा निर्विरोध

मतदान प्रक्रिया से पहले ही हलोल नगर पालिका में भाजपा सत्ता में आ गई

गुजरात : हलोल नगर पालिका स्थानीय चुनाव से पहले बड़ी खबर, 20 सीटों पर भाजपा निर्विरोध

पंचमहाल के हलोल नगर पालिका में स्थानीय चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मतदान प्रक्रिया से पहले ही हलोल नगर पालिका में भाजपा सत्ता में आ गई है। भाजपा को 20 सीटों पर निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

चुनाव अधिकारी ने 9 वार्डों की 36 सीटों के लिए 72 में से 67 नामांकन पत्र स्वीकार कर लिए, जबकि 5 फार्म रद्द कर दिए गए, जिनमें 4 भाजपा के मेन्डेट वगैर तथा 1 फार्म आप का था। इसके बाद 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। फिलहाल खबर आई कि हलोल नगर पालिका में भाजपा के 20 उम्मीदवार निर्विरोध हो गए हैं। भाजपा को 9 में से 5 वार्डों में निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस पैनल ने फॉर्म वापस ले लिया है। दूसरी ओर, आरोप यह भी है कि उम्मीदवारों पर पर्चा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

Tags: Halol

Related Posts