सुबह की सैर पर निकली किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या

सुबह की सैर पर निकली किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या

रीवा, 29 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार को सुबह की सैर पर निकली 16 वर्षीय एक किशोरी की एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे चुरहट थाना क्षेत्र के टांडी गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि हमले का पता चलने पर लड़की की मां मौके पर पहुंची और अपनी बेटी को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की पर चाकू से कई वार किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर को पकड़ने तथा अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts