सूरत : गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने किया तिरंगा वितरण, नागरिकों से की तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील

भागल चौराहे पर हुआ तिरंगा वितरण, वाई जंक्शन, पिपलोद में निकलेगी भव्य यात्रा

सूरत : गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने किया तिरंगा वितरण, नागरिकों से की तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील

सूरत शहर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशभक्ति का ज्वार उमड़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भागल चौराहे पर वाहन चालकों सहित आम नागरिकों को तिरंगे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से 11 अगस्त को सूरत के वाई जंक्शन, पिपलोद में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और यह देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का परिचय देने का आग्रह किया।

तिरंगा वितरण कार्यक्रम में महापौर दक्षेश मवानी, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोश, शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजनभाई झांझमेरा, शहर पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गेहलोत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Surat