सूरत : जीवन में हर निराशा से निकलने का मार्ग है गीता : ज्ञानानंद जी महाराज

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा दिव्य गीता सत्संग का आयोजन

सूरत : जीवन में हर निराशा से निकलने का मार्ग है गीता : ज्ञानानंद जी महाराज

 अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन गुजरात द्वारा शनिवार 8 जून को आओ तनाव मुक्त जीवन की ओर दिव्य गीता सत्संग का आयोजन श्री श्याम मंदिर लखदातार हाल सूरत में शाम 4 बजे से किया किया गया। इस दिव्य गीता सत्संग का श्रवण करवाते हुए परम पूज्य गीता मनस्वी ज्ञानानंद जी महाराज के ने कहा 5161पूर्व कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हैं उसे भगवद गीता कहा गया। भागवत कथा वह पुराण है जहा भगवान की बात है। विश्व का एकमात्र ग्रंथ है जहा भगवान स्वयं कहते है वह भागवत गीता है। महात्मा गांधी ने उल्लेख किया की भागवत गीता में हर समस्या का समाधान मिला। जीवन में हर निराशा से निकलने का मार्ग है गीता। तुलसीदास ने लिखा संत हृदय नवनीत समाना। माखन प्रेम का प्रतीक है। 

भगवान कृष्ण कहते है मैं सभी के अंदर व्याप्त हूं। सभी के भीतर कण कण में मैं व्याप्त हूं। गोपी ने जब भगवान कृष्ण को यशोदा मैया से माखन की जिद करते देखा तो उनके मन में भाव आया की कन्हैया मेरे घर भी माखन लेने आए। गोपी का यही भाव भगवान कृष्ण को गोपी के घर माखन लेने आने पर मजबूर कर देता है। भगवान कृष्ण का पूरी मानवता के लिए उमड़ा हुआ प्रेम भागवत गीता है। कृष्ण तेरे गीता का जब से सहारा मिल गया । भगवान के दर्शन की सार्थकता तब ही जब हम भगवान को निहारे तो भगवान भी हमें निहारे यह भाव होना चाहिए। D08062024-13

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन  प्रदीप मित्तल,  राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका एवं प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल दारुका  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक टिबरेवाल, प्रमोद खुराना, राजेश हुरीया आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व सुबह एयरपोर्ट पहुंचने पर पूज्य गुरुदेव ज्ञाननंद जी महाराज एवं अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल का स्वागत अग्रवाल संगठन के द्वारा किया गया। 

राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल ने जियो गीता के बारे में जानकारी देते हुए महाराज श्री द्वारा पूरे विश्व में गीता के प्रचार प्रसार के बारे में किए जाने वाले प्रकल्पो की जानकारी दी। इस 9 जून रविवार को सुबह 9 बजे लाजपोर जेल में कैदियों को भी गीता मनस्वी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा गीता प्रवचन किया जाएगा। इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव एवं राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल द्वारा महाराज अग्रसेन जी के चांदी के सिक्के की मुद्रा का विमोचन 
गया। इस दिव्य आयोजन में सभी धर्म प्रेमी बंधु सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करके,गीता के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन हम कैसे जी सकते हैं उसके बारे में महाराज श्री के मार्ग दर्शन का लाभ प्राप्त करे।

Tags: Surat