मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात विधानसभा पोडियम में उनके तैल चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल ने डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

गांधीनगर,14 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती के दिन श्रद्धांजलि दी।

रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात विधानसभा पोडियम में उनके तैल चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधीनगर के ‘च’ मार्ग पर स्थित सेंट्रल विस्टा में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर भी भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। डाॅ आंबेडकर की जयंती पर गांधीनगर के महापौर हितेषभाई मकवाणा और गांधीनगर की विधायक रीटाबेन पटेल सहित कई प्रमुख लोगों ने भी विधानसभा पोडियम में डॉ. आंबेडकर के तैल चित्र और ‘च’ मार्ग पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Posts