भाजपा स्थापना दिवस : गांधीनगर में घर-घर लगा भाजपा का झंडा

-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने की पुष्पांजलि

भाजपा स्थापना दिवस : गांधीनगर में घर-घर लगा भाजपा का झंडा

गांधीनगर, 6 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर शनिवार को गांधीनगर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।

भाजपा के स्थापना दिवस पर गांधीनगर के कुडासण में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर गांधीनगर लोकसभा में आने वाली गांधीनगर उत्तर सीट के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना की थी। अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष हैं। 

Related Posts