भारत विकास परिषद, गुजरात दक्षिण प्रांत की वार्षिक सामान्य सभा सूरत में आयोजित 

इस एजीएम में गुजरात दक्षिण प्रांत की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

भारत विकास परिषद, गुजरात दक्षिण प्रांत की वार्षिक सामान्य सभा सूरत में आयोजित 

भारत विकास परिषद, गुजरात दक्षिण प्रांत की वार्षिक सामान्य सभा सूरत में आयोजित की गई। इस एजीएम में गुजरात दक्षिण प्रांत की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सभा में पश्चिमी क्षेत्रीय संयुक्त सचिव श्री भरत सिंह चौहान ने केन्द्रीय पदाधिकारी के रूप में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बी.वी.पी. संस्था गुजरात दक्षिण प्रांत में बहुत तेजी से अपना कार्य विकसित कर रही है। इस लिये संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रयास करना चाहिए कि सेवा की सुगंध समाज के हर स्तर तक पहुंचे और समाज के हर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक जुड़ें। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के लिए प्रांत के नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। 

नवनियुक्त अध्यक्ष हितेश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2024-25 में बीवीपी, गुजरात दक्षिण प्रांत कार्य क्षेत्र के लिए नई शाखाओं एवं बड़ी संख्या में सदस्यता के लिए प्रयास करेगा। मंत्री धर्मेश शाह ने कहा कि वर्ष 2024-25 में बीवीपी, गुजरात दक्षिण प्रांत नए आयामों और परियोजनाओं के साथ समाज के हर स्तर तक पहुंचने का प्रयास करेगा। नये वर्ष 2024-25 के लिए अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, महिला संयोजिका, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, मीडिया संयोजक, प्रकल्प संयोजक, जिला संयोजक एवं अन्य सदस्यों की नियुक्ति की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों में से प्रत्येक ने भारत विकास परिषद के कार्य क्षेत्र का संकल्प लिया।

Tags: Surat