इस घड़ी में नहीं बजते है कभी भी बारह, यहां 11 के आंकड़े को माना जाता है शुभ
दुनिया भर में घड़ी के 12 कांटे देखे जाते हैं। चाहे वो हैंड वॉच हो या वॉल क्लोक, हर जगह घड़ी के डायल में 12 तक के आंकड़े होते ही हैं। पर क्या आप जानते है की दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां 11 के बाद 12 नहीं सीधे 1 बजता है। आश्चर्य पैदा करने वाली यह बात बिल्कुल सच है। स्विट्जरलैंड के सोलोथरन शहर के टाउन स्क्वेयर में एक ऐसा टॉवर क्लोक है, जिसमें कभी 12 बजते ही नहीं। यहां 11 के बाद सीधा 1 बजते हैं। यही नहीं आप इस शहर में कहीं भी जाओ, चाहे वो चर्च हो या म्यूजियम, यूनिवर्सिटी या फिर अन्य कोई ऐतिहासिक स्थल, हर जगह 11 का आंकड़ा ही देखने मिलता है। जैसे की यहां के मुख्य चर्च उसुर्स में तीन सीढ़ी है और सब में 11 ही पायदान है। इसके अलावा चर्च में 11 दरवाजे, 11 घंटियां आदि देखने मिलता है। यहां में लोग 11 के आंकड़े को एल्फ से जोड़ते हैं। जर्मन भाषा में एल्फ मतलब नसीब दार। यहां की एक लोककथा के अनुसार लगभग 100 साल पहले यहां […]

दुनिया भर में घड़ी के 12 कांटे देखे जाते हैं। चाहे वो हैंड वॉच हो या वॉल क्लोक, हर जगह घड़ी के डायल में 12 तक के आंकड़े होते ही हैं। पर क्या आप जानते है की दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां 11 के बाद 12 नहीं सीधे 1 बजता है। आश्चर्य पैदा करने वाली यह बात बिल्कुल सच है।
स्विट्जरलैंड के सोलोथरन शहर के टाउन स्क्वेयर में एक ऐसा टॉवर क्लोक है, जिसमें कभी 12 बजते ही नहीं। यहां 11 के बाद सीधा 1 बजते हैं। यही नहीं आप इस शहर में कहीं भी जाओ, चाहे वो चर्च हो या म्यूजियम, यूनिवर्सिटी या फिर अन्य कोई ऐतिहासिक स्थल, हर जगह 11 का आंकड़ा ही देखने मिलता है। जैसे की यहां के मुख्य चर्च उसुर्स में तीन सीढ़ी है और सब में 11 ही पायदान है। इसके अलावा चर्च में 11 दरवाजे, 11 घंटियां आदि देखने मिलता है। यहां में लोग 11 के आंकड़े को एल्फ से जोड़ते हैं।
जर्मन भाषा में एल्फ मतलब नसीब दार। यहां की एक लोककथा के अनुसार लगभग 100 साल पहले यहां किसी को भी सफलता नहीं मिलती थी। पर उसके बाद यहां एक एल्फ का आगमन हुआ, जिसके बाद सबको सफलता मिलने लगी। जर्मन साहित्यों के अनुसार, एल्फ के पास दिव्य शक्तियां होती है, जिसकी मदद से कोई भी काम पूर्ण किया जा सकता है।
इसके बाद से ही इस शहर में 11 के आंकड़े मा महत्व काफी बढ़ गया। इसका महत्व इतना बढ़ गया है की रोजबरोज के जीवन में से 12 का आंकड़ा ही गायब हो गया है।