तुर्की के इस धर्मगुरु को 1075 वर्ष की जेल, जानें क्या थे संगीन आरोप
तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता अदनान ओकतार को इस्ताबुंल की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 मामलों में 1075 साल की सजा सुनाई गई है। अदनान को नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी समेत 10 अलग-अलग मामलों मे दोषी पाया गया है। खास बात ये है कि इस दौरान कुल 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला, जिनमें से 78 को गिफ्तार भी किया गया। गौरतलब है कि अदनान के 13 अन्य समर्थकों को ध्यान में रखा जाता है, तो कारावास की कुल अवधि 9,803 वर्ष की हो जाती। अदनान अपना खुद का टीवी चैनल चला चुका है जिसपर धार्मिक विषयों पर एक टॉक शो की भी मेजबानी की। उन्होंने एक बार एक डांस शो प्रसारित किया, जिसमें वे डांस करते नजर आए। साथ ही ये धार्मिक नेता बहुत कम कपड़े पहनी हुई महिलाओं से घिरा रहता था और टेलीविज़न पर मनुष्य जन्म के रहस्य और रूढ़िवादी विचारों का उपदेश देता था। इसके काम के समय कुछ अधनंगी महिलाएं उसके आसपास संगीत पर नृत्य किया करती थीं। पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी अदनान ओकतार […]

तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता अदनान ओकतार को इस्ताबुंल की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 मामलों में 1075 साल की सजा सुनाई गई है। अदनान को नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी समेत 10 अलग-अलग मामलों मे दोषी पाया गया है। खास बात ये है कि इस दौरान कुल 236 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला, जिनमें से 78 को गिफ्तार भी किया गया।
गौरतलब है कि अदनान के 13 अन्य समर्थकों को ध्यान में रखा जाता है, तो कारावास की कुल अवधि 9,803 वर्ष की हो जाती। अदनान अपना खुद का टीवी चैनल चला चुका है जिसपर धार्मिक विषयों पर एक टॉक शो की भी मेजबानी की। उन्होंने एक बार एक डांस शो प्रसारित किया, जिसमें वे डांस करते नजर आए। साथ ही ये धार्मिक नेता बहुत कम कपड़े पहनी हुई महिलाओं से घिरा रहता था और टेलीविज़न पर मनुष्य जन्म के रहस्य और रूढ़िवादी विचारों का उपदेश देता था। इसके काम के समय कुछ अधनंगी महिलाएं उसके आसपास संगीत पर नृत्य किया करती थीं।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
अदनान ओकतार को पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार कर लिया। उन पर 77 अन्य समर्थकों के साथ मुकदमा चलाया गया, जिसका फैसला अब आया है। अदनान ओकतार ने 1970 के दशक में अपने अनुयायियों का एक समूह बनाना शुरू किया। जिन पर महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था। उन्हें पहले भी अदालत में पेश किया गया था। हालांकि उस समय उन्हें बरी कर दिया गया था। आपको बता दें कि अदनान ओकतार ने 300 से अधिक पुस्तकों को लिखा है और उनका 73 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया है।