इस कंपनी ने चार्टर्ड फ्लाइट से कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी की तैयारी शुरु कर दी है
विश्व भर के कई देश जहां कोरोना वैक्सीन बनाने की तैयारी में लगे हुए है। वहीं वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर ने अपनी वैक्सीन की चार्टर्ड फ्लाइट से डिलीवरी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को युनाइटेड एयरलाइंस द्वारा इन फ्लाइट्स की शुरुआत भी की का चुकी है। इस बारे में जानकारी वॉल स्ट्रीट की जर्नल के जरिए मिली थी। अमेरिका, बेल्जियम और जर्मनी में शुरू हुए गोदाम सूत्रों के अनुसार फाइजर कंपनी की इस वैक्सीन के लिए अमेरिका के मिशिगन और विस्कोंसिन में गोदाम बनाए गए है। इसके अलावा जर्मनी और बेल्जियम में भी वैक्सीन को स्टोर करने के लिए गोदाम बनाए गए है। एक बार वैक्सीन को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है, फिर जल्द ही चार्टर्ड फ्लाइट्स की मदद से उसे अलग अलग इलाकों में पहोंचाया जाएगा। अमेरिका में लगभग 90 हजार मरीजों का हो रहा है इलाज पूरे विश्व में लाखो की संख्या में कोरोना के मरीज इलाज ले रहे है। अमेरिका में भी लगभग 90 हजार मरीज अलग अलग अस्पतालों में इलाज ले रहे है। पिछले 1 महीने में ही […]

विश्व भर के कई देश जहां कोरोना वैक्सीन बनाने की तैयारी में लगे हुए है। वहीं वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर ने अपनी वैक्सीन की चार्टर्ड फ्लाइट से डिलीवरी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को युनाइटेड एयरलाइंस द्वारा इन फ्लाइट्स की शुरुआत भी की का चुकी है। इस बारे में जानकारी वॉल स्ट्रीट की जर्नल के जरिए मिली थी।
अमेरिका, बेल्जियम और जर्मनी में शुरू हुए गोदाम
सूत्रों के अनुसार फाइजर कंपनी की इस वैक्सीन के लिए अमेरिका के मिशिगन और विस्कोंसिन में गोदाम बनाए गए है। इसके अलावा जर्मनी और बेल्जियम में भी वैक्सीन को स्टोर करने के लिए गोदाम बनाए गए है। एक बार वैक्सीन को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है, फिर जल्द ही चार्टर्ड फ्लाइट्स की मदद से उसे अलग अलग इलाकों में पहोंचाया जाएगा।
अमेरिका में लगभग 90 हजार मरीजों का हो रहा है इलाज
पूरे विश्व में लाखो की संख्या में कोरोना के मरीज इलाज ले रहे है। अमेरिका में भी लगभग 90 हजार मरीज अलग अलग अस्पतालों में इलाज ले रहे है। पिछले 1 महीने में ही संक्रमितों की संख्या दुगनी हो गई है। इसके अलावा जर्मनी मर भी कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार हो चुकी है। जिसके चलते फ्रांस के बाद अब जर्मनी ने भी लॉक डाउन का ऐलान किया है।
उल्लेखनीय है कि पूरे विश्व में कोरोना के मरीजों की संख्या 6 करोड़ के पार हो चुकी है। जिसमे 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे है। जिसके चलते यदि फाइजर की वैक्सीन सफल होती है तो निश्चित है की महामारी का सामना किया जा सकेगा।