महिला ने वाइनशॉप में घुसकर तोड़ी 500 बोतलें, जानिए क्या है माजरा
शराब का सेवन करना बुरी आदत हैं। शराब का सेवन करने से आदमी अपना संतुलन खो देता हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला के गुस्से का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। इसमें एक महिला वाइनशॉप में रखी बोतलें तोड़ती हुई दिखायी दे रही हैं। यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। वीडियो को देखकर लोग कई सवाल कर रहे हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि यह वीडियो ब्रिटेन का है। चाल्र्स एडम नामक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया हैं। उसने अपने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में एक महिला सुपरस्टोर में बने वाइनशॉप सेक्शन में जाकर एक के बाद एक बोतलें तोड़ रही हैं। महिला का चेहरा नहीं दिखायी दे रहा हैं। लेकिन जिस रफ्तार से वह बोतलें तोड़ रही है यह देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे क्यों रोका नहीं गया। चाल्र्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह महिला आधे घंटे से बोतलें तोड़ रही हैं। कहां है पुलिस? क्या मैनेजर इस महिला को […]

शराब का सेवन करना बुरी आदत हैं। शराब का सेवन करने से आदमी अपना संतुलन खो देता हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला के गुस्से का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। इसमें एक महिला वाइनशॉप में रखी बोतलें तोड़ती हुई दिखायी दे रही हैं। यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ।
वीडियो को देखकर लोग कई सवाल कर रहे हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि यह वीडियो ब्रिटेन का है। चाल्र्स एडम नामक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया हैं। उसने अपने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में एक महिला सुपरस्टोर में बने वाइनशॉप सेक्शन में जाकर एक के बाद एक बोतलें तोड़ रही हैं। महिला का चेहरा नहीं दिखायी दे रहा हैं। लेकिन जिस रफ्तार से वह बोतलें तोड़ रही है यह देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।
कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे क्यों रोका नहीं गया। चाल्र्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह महिला आधे घंटे से बोतलें तोड़ रही हैं। कहां है पुलिस? क्या मैनेजर इस महिला को रोक नहीं सकता था? इस महिला ने शराब और बीयर की करीबन 500 बोतल तोड़ डाली होगी। पूरे सुपरस्टोर में कांच के टुकड़े बिखरे हुए हैं। महिला बोतल फेंककर तोड़ रही हैं। इस वीडियो को देखने वाले सोच रहे है कि महिला बोतल क्यों तोड़ रही है? पुलिस या मैनेजर ने क्यों कदम नहीं उठाए? जब महिला काबू से बाहर गई तब मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।
Aldi in Stevenage this afternoon.. 😯 pic.twitter.com/qGWkPCGbo7
— Peacsy 🍔🍷 (@Peacsy3) November 25, 2020
यह महिला ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में रहती हैं। महिला के कारनामे से मैनेजर को बड़ा नुकसान हुआ हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अचानक सुपर स्टोर में घुस गई और बोतलें तोडऩे का सिलसिला शुरु कर दिया। इस वीडियो को अभी तक 63.3के बार देखा जा चुका हैं। जब महिला की गिरफ्तारी हुई तक वह टूटे हुए कांच पर पैर रखने से फिसल गई थी।