सउदी अरब ने तेल बिना कि दुनिया की कल्पना पर काम शुरू किया, जानें क्या प्लान बनाया
500 अरब डॉलर के खर्च से बनेगा अनोखा शहर सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलाम ने तेल के भंडार खत्म हो जाने के बाद सऊदी अरब के कार फ्री कल्पना घोषित की है। जिसके अनुसार 500 अरब ड़ॉलर के खर्च से शुरू किए गए नियोम बिजनेस जोन प्रोजेक्ट के अंतर्गत शून्य कार्बन वाले, कार फ्री शहर दी लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। रविवार को टीवी पर संबोधित करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी थी कि इस वर्ष के प्रथम त्रैमासिक समय के दौरान दी लाइन शहर का कार्य शुरू हो जाएगा। क्रॉउन प्रिंस ने बताया कि नया शहर कुदरत की गोद में होगा और इसमें कार तथा रास्ते नहीं होंगे। 105 माइल की एक ही लाइन में बसे द लाइन नाम के शहर में पैदल चल सकेंगे। 10 लाख लोगों की जनसंख्या समाहित की जा सके इस तरह की व्यवस्था होगी। वर्ष 2030 तक 3.38 लाख नौकरियां खड़ी की जाएगी। क्रॉउन प्रिंस का ड्रीम प्रोजेक्ट नियोम देश के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश के अर्थतंत्र को नई दिशा देगा। दरिया के किनारे अरबस्तान के वायव्य […]

500 अरब डॉलर के खर्च से बनेगा अनोखा शहर
सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलाम ने तेल के भंडार खत्म हो जाने के बाद सऊदी अरब के कार फ्री कल्पना घोषित की है। जिसके अनुसार 500 अरब ड़ॉलर के खर्च से शुरू किए गए नियोम बिजनेस जोन प्रोजेक्ट के अंतर्गत शून्य कार्बन वाले, कार फ्री शहर दी लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
रविवार को टीवी पर संबोधित करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी थी कि इस वर्ष के प्रथम त्रैमासिक समय के दौरान दी लाइन शहर का कार्य शुरू हो जाएगा। क्रॉउन प्रिंस ने बताया कि नया शहर कुदरत की गोद में होगा और इसमें कार तथा रास्ते नहीं होंगे। 105 माइल की एक ही लाइन में बसे द लाइन नाम के शहर में पैदल चल सकेंगे। 10 लाख लोगों की जनसंख्या समाहित की जा सके इस तरह की व्यवस्था होगी। वर्ष 2030 तक 3.38 लाख नौकरियां खड़ी की जाएगी। क्रॉउन प्रिंस का ड्रीम प्रोजेक्ट नियोम देश के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश के अर्थतंत्र को नई दिशा देगा। दरिया के किनारे अरबस्तान के वायव्य दिशा में यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। नियोम शहर हर नई टेक्नोलॉजी और बिजनेस का हब बनेगा ऐसी योजना बनाई जा रही है।
शहर की विशेषता
इस शहर की विशेषता है कि शून्य कार,शून्य सड़क और शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले इस शहर में 1000000 लोग रह सकेंगे? जिसमें कि स्कूल,स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली आदि की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर किसी भी स्थान पर पहुंचने के लिए यहां 20 मिनट नहीं से अधिक नहीं लगेगा। अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट व्यवस्था भी इस शहर में होगी।