सफाईकर्मी के साथ थे राष्ट्रपति पुतिन के संबंध होने का रूसी मीडिया का दावा, अब अरबों की मालकिन!
रशिया के प्रोकेट मीडिया पर एक जबरदस्त खुलासा किया गया है जिसमें रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपनी सफाई कर्मचारी के साथ संबंध होने का दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि अब वह महिला 700 करोड़ की मालकिन बन गई है और रशिया के पॉश विस्तार में रहती है। प्रोकेट की इस रिपोर्ट को ध मॉस्को टाइम्स ने भी प्रकाशित किया है। प्रोकेट की रिपोर्ट के अनुसार 68 वर्षीय पुतिन के साथ संबंध रखने वाली महिला का नाम स्वेतलाना क्री वोनो गिख है। आधिकारिक तौर पर 700 करोड़ की मालकिन है और रशिया के सेंट पिट्सबर्ग के पॉश इलाके में रहती है। यह इलाका पुतिन के खास लोगों के लिए सलामत भी माना जाता है। इसके अलावा दोनों की एक 17 साल की बेटी भी है, जिसका नाम है एलिजावेटा। हालांकि अभी नाबालिग होने के कारण मीडिया ने उसका चेहरा साफ तरीके से नहीं दिखाया था। प्रोकेट ने फेस रिकोग्निजेशन एक्सपर्ट का हवाला देते हुए कहा का पुतिन और एलिजावेटा का चेहरा 70 प्रतिशत जितना मिलता है। इसके अलावा प्रोकेट ने दावा किया है कि एलिजावेटा […]

रशिया के प्रोकेट मीडिया पर एक जबरदस्त खुलासा किया गया है जिसमें रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपनी सफाई कर्मचारी के साथ संबंध होने का दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि अब वह महिला 700 करोड़ की मालकिन बन गई है और रशिया के पॉश विस्तार में रहती है। प्रोकेट की इस रिपोर्ट को ध मॉस्को टाइम्स ने भी प्रकाशित किया है।
प्रोकेट की रिपोर्ट के अनुसार 68 वर्षीय पुतिन के साथ संबंध रखने वाली महिला का नाम स्वेतलाना क्री वोनो गिख है। आधिकारिक तौर पर 700 करोड़ की मालकिन है और रशिया के सेंट पिट्सबर्ग के पॉश इलाके में रहती है। यह इलाका पुतिन के खास लोगों के लिए सलामत भी माना जाता है। इसके अलावा दोनों की एक 17 साल की बेटी भी है, जिसका नाम है एलिजावेटा। हालांकि अभी नाबालिग होने के कारण मीडिया ने उसका चेहरा साफ तरीके से नहीं दिखाया था।
प्रोकेट ने फेस रिकोग्निजेशन एक्सपर्ट का हवाला देते हुए कहा का पुतिन और एलिजावेटा का चेहरा 70 प्रतिशत जितना मिलता है। इसके अलावा प्रोकेट ने दावा किया है कि एलिजावेटा के जन्म के कागजों पर उसके पिता का नाम भी नहीं है, वह सालों से बदले हुए नाम से रह रही है। एलिजावेटा की मां 45 साल की है। पहले वह सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। जिसके बाद वह एक कंपनी की मालकिन बन गई। इस कंपनी के कई शेयर पुतिन के साथ जुड़े हुए में भी है। इसके अलावा स्वेतलाना के नाम पर रशिया में कई मकान भी है। कहा जाता है कि स्वेतलाना उसी फ्लाइट में उड़ान भरती थी, जिसमे पुतिन सवार होते थे। पिछले दशक के अंत में इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
हालांकि पुतिन के प्रवक्ताओं ने इस पूरे मामले में कोई भी बात कहने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने इस दावों को साफ तौर पर नकार दिया है। इसके अलावा जब कुछ रिपोर्टरों द्वारा एलिजावेटा का संपर्क किया गया, तो उसने सोशल मीडिया पर से अपनी सारी तस्वीरें हटा दी थी।